पूर्व से ज्यादा विकास की गंगा बहेगी- कुचिया मठिया
जाति-पात से दूर एकता के मिसाल को एक बार फिर मौका मिलना चाहिए- शाहनवाज हुसैन
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर
जनपद के फाजिलनगर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा कुचिया मठिया के ग्राम प्रधान के भावी प्रत्याशी के उम्मीदवार शाहनवाज हुसैन का कहना है कि जनता ने हम पर जो पिछले बार भरोसा किया है इन पर हमेशा खरा उतारने का प्रयास करूंगा | एक सवाल की जवाब पर क्या कारण है कि आपको चुनाव लड़ना है तो शाहनवाज हुसैन ने बहुत बेहतर जवाब देते हुए कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य है अपने ग्राम सभा की जनता का सेवा करना ग्राम सभा अभी बहुत सी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है इसे पूरा करना है और अपने ग्राम सभा को पूरे ब्लॉक में शीर्ष पर देखना चाहता हूं ग्राम सभा को चमकाना है यही मेरा उद्देश्य है | हम हमेशा अपने ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करूंगा और इस मौके पर गाँव के गणमान्य लोग मौजूद थे |