गाटर रिलाचिंग में गोरखपुर नरकटिया रेल खण्ड पर  तीन घण्टा तक रहा पावर ब्रेक

Dec 12, 2025 - 11:51
 0
गाटर रिलाचिंग में गोरखपुर नरकटिया रेल खण्ड पर  तीन घण्टा तक रहा पावर ब्रेक

गाटर रिलाचिंग में गोरखपुर नरकटिया रेल खण्ड पर  तीन घण्टा तक रहा पावर ब्रेक

  अमिट रेखा /अमित यादव /कप्तान गंज/ कुशीनगर

ग्रामीणों ने अण्डर पास निर्माण में लगे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष तथा प्रधान प्रतिनिधि मुक्तेश्वर चौबें के प्रति आभार जताया ।रिलाचिंग के बाद पहली ट्रेन सत्याग्रह एक्सप्रेस 1:15 पर 2 मिनट रुककर अण्डर पास कासन से गुजरी । कप्तानगंज  गोरखपुर नरकटिया रेलखंड पर देवकली उर्फ चकिया गांव के सामने अंडरपास निर्माण में बाक्स पुसिंग के लिए लगाए गये गाटरों की रिलाचिंग का काम तीन घण्टे की पावर ब्रेक के बाद रेल ने समय रहते पूरा कर लिया। ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार चौबे सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद विजय कुमार दूबे तथा रेल विभाग के उच्चाधिकारियों के प्रति किए जा रहे अण्डर पास निर्माण के लिए आभार जताया। देवकली उर्फ चकिया गांव के ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि मुक्तेश्वर चौबे तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय के नेतृत्व में रेल उच्चाधिकारियों तथा कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे को पत्रक सौंप गांव के सामने अण्डरपास निर्माण की मांग की थी । सांसद दूबे की पहल पर 12 अप्रैल 2025 में देवकली गांव के सामने गोरखपुर नरकटिया रेल खंड पर सांसद दूबें ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर अंडरपास का निर्माण शुरू कराया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय व उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर चौबे रविन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र, रोशनी भारती, नरेन्द्र यादव सहित नगेन्द्र पाठक, सुनील यादव, अजय पाण्डेय,श्रवण प्रसाद, अजीज अंसारी,घिसियावन, अनिल, आदि ग्रामीणों ने बताया मजबूरी में गांव के बच्चों को रेल लाइन पार कर स्कूल तथा कालेजों में भेजना पड़ता है। बच्चें जब तक स्कूलों से सकुशल घर वापस नही आ जाते किसी अनहोनी को लेकर डर बना रहता है। देवकली उर्फ चकिया गांव उत्तर तथा पूरब तरफ नहर व पश्चिम तरफ रेल लाइन से घिरा हुआ है। गांव के दक्षिण तरफ जलमग्न क्षेत्र है।ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार चौबे ने बताया ग्रामीणों तथा स्कूली छात्रों को बोदरवार तक की एक किमी दूरी मठिया मोहन, मुण्डेरा, व साखोपार, नरहर छपरा होकर कप्तानगंज गोरखपुर मुख्य मार्ग तक साधन पकड़ने के लिए 6-7 किमी दूरी तय कर पहुंचना पड़ता है।रेल विभाग के सीनियर डीएन वाराणसी शैलेन्द्र सिंह ने कहा मां कामाख्र्या कन्सट्रक्शन कम्पनी को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।संवेदक के स्थल सीनियर मनीष तिवारी ने बताया 11 मीटर x लगभग 7 मीटर का एक बाक्स/ स्लैब विशालकाय क्रेन से पुस कर गाटर की रिलाचिंग किया गया  ।वाटर रिसाव को देखते हुए एक उच्च स्तरीय पम्प लगाया गया है । जो पानी को तेजी से खींचकर बाहर कर रहा है। पीडब्लू आई राकेश राव ने बताया 3 घण्टे की पावर ब्रेक के कारण सत्याग्रह एक्सप्रेस  अण्डर पास कासन पर क्षणिक रुककर 10 दिसम्बर  को अण्डर पास कासन से गुजरी ।अण्डर पास निर्माण में तेजी आने से ग्रामीणों तथा क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त कर राहत की सांस ली है ।ग्रामीणों ने संसद विजय कुमार दूबे तथा भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि मुक्तेश्वर चौबे के प्रति आभार जताया है ।