विधानसभा हाटा नवनियुक्त भाजपा के आई टी सेल संयोजकों का हुआ सम्मान
विधानसभा हाटा नवनियुक्त भाजपा के आई टी सेल संयोजकों का हुआ सम्मान
अमिट रेखा/छोटेलाल शास्त्री/सुकरौली बाजार कुशीनगर
नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 9 सुभाष चन्द्र बोस नगर मे सावित्री सेवा संस्थान के प्रबंधक भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता रवीश सिंह के कैंप कार्यालय पर एक सम्मान समारोह मे भारती जनता पार्टी के विधानसभा हाटा नवनियुक्त आई टी सेल के मण्डल संयोजकों को मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही द्वारा अंगवस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्री शाही ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह से काम करता है लेकिन आप की जिम्मेदारियां अधिक है आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होता है उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता रवीश सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से आप अपने साथियों का सम्मान कर रहे हैं इस तरह का सम्मान होना चाहिए तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इन अवसर पर जिला मंत्री ज्ञानविक्रम सिंह, पूर्व मंत्री बाबूनंदन सिंह, हिन्दू वादी नेता संजय सिंह मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष रामप्रवेश कसौधन, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता,मंत्री शशांक त्रिपाठी,अहिरौली मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय,मोतीचक अध्यक्ष चन्द्रपाल कन्नौजिया, हाटा देहात मोहन पटेल, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री प्रमोद सक्सेना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी बी सिहानियां, वरिष्ठ नेता श्री भागवत चौहान, मनोज शाही, विपिन सिंह, रमेश कुमार पिंटू,सत्यनारायण गौड़, अभिमन्यु गौतम, मुन्ना राव,आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नवनियुक्त आई टी सेल संयोजकों क्रमशः सुकरौली मण्डल संदीप कुमार गुप्ता, हाटा देहात अश्वनी कुमार सिंह, नगर शिवम् चौहान,अहिरौली मण्डल श्याम मिश्र को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सभी ने कहा कि आप सभी वरिष्ठजनों के स्नेह व मार्ग दर्शन ही हमारी शक्ति है हम सभी संकल्पित है कि युवाओं को उर्जा एवं नई तकनीक के माध्यम से संगठन को एकजुट कर भाजपा के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं।