पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 41 वर्ष की सेवा के बाद अमर नाथ

Aug 13, 2026 - 06:33
 0
पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 41 वर्ष की सेवा के बाद अमर नाथ
पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 41 वर्ष की सेवा के बाद अमर नाथ

पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 41 वर्ष की सेवा के बाद अमर नाथ

यादव को दी भावभीनी विदाई

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा

पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, जनपद-शाखा गोरखपुर की ओर से बुधवार  को गोकुल अतिथि भवन, गोरखपुर में एक विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह संघ के जिला अध्यक्ष  अमर नाथ यादव के 41 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  भारत सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री  बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह में संघ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर  यादव के योगदान को याद किया।  इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे  अमर नाथ यादव ने कहा,मेरा एक ही मकसद दैनिक/वर्कचार्ज कर्मचारियों की सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन दिलाना है। इसके लिए मैं अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे कर्मचारियों के हितों के लिए संघ के साथ सक्रिय रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश भर में लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विभाग में फील्ड कर्मचारियों की नई नियुक्तियां तत्काल की जाएं, ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके।समारोह में वक्ताओं ने  अमर नाथ यादव के 41 वर्ष के कार्यकाल की विशेष सराहना की। बताया गया कि उनके प्रयासों से सैकड़ों दैनिक/वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित कराया गया, जिससे अनेक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली।
कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने श्री यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।