कोटेदारों ने गोरखपुर विकास भवन का घेराव कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Dec 8, 2025 - 21:48
 0

कोटेदारों ने गोरखपुर विकास भवन का घेराव कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

अमिट रेखा/जुब्बैर अली/गोरखपुर 


गोरखपुर में कोटेदारों ने सैकड़ों की संख्या में विकास भवन पहुंचकर की अपनी मांगों को लेकर किया घेराव उन्होंने बताया लोगों की सबसे प्रमुख मांगे यह है कि हमारी कमीशन बढ़ाया जाए हमें ज्यादा कमीशन की जरूरत नहीं है जो अन्य राज्य सरकारी कमीशन है वही कमीशन हमें दिया जाए हमें ज्यादा न दिया जाए लेकिन हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है हमारे वितरण के बदौलत टॉप क्लास में आप आ रहे हैं और हमारी कमिशन नीचे से कम दे रहे हैं और हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे कमीशन को अन्य राज्य सरकारी के भाती 200 तौल दिए जाएं जब हम राशन वितरण में आगे हैं तो हमारा कमीशन कम क्यों किया जा रहा है हम आपके अंग हैं हम आपके साथ खड़े हैं जितना हम कोटेदार लोग मेहनत करते हैं उतना कोई सरकारी कर्मचारी मेहनत नहीं कर रहा होगा।
राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि हम अपने ज्ञापन को डीएम भी आए थे उनको भी ज्ञापन सौंपा गया और जिला पूर्ति निरीक्षक के प्रतिनिधि अरुण सिंह आए थे उनको भी दिए हैं और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपकी मांगों को लेकर ऊपर तक पहुंचाएंगे और पूरी करने का पूरा विश्वास देते हैं और वहीं पर खाद विभाग के लोगों ने कहा कि हम इस पर व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे और आपकी मांगों को लेकर सरकार तक पहुंचाएगे। कोटेदारों ने बताया कि अगर कोई खाद्य विभाग का जिम्मेदार अधिकारी आकर हम लोगों को केवाईसी मशीन नहीं लेता है तब तक हम लोग यह प्रदर्शन करते रहेंगे और आगे जो संगठन के शीर्ष नेतृत्व का कहना रहेगा उसके बाद आगे हम लोग उसको लेकर आमरण अनशन तक जाएंगे।