नारायणी नदी पर  पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

Jan 23, 2026 - 09:08
 0
नारायणी नदी पर  पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

नारायणी नदी पर  पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

अभिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुहीराज/ कुशीनगर

तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र दुदही विकासखंड स्थित ग्राम सभा अमवा खास के बरवा पट्टी घाट पर नारायणी नदी में पीपा पुल के निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी के नेता मधुर श्याम राय ने तहसील एवं जनपद के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद मंगलवार के दिन से ग्रामीणों के सहयोग से धरना अनिश्चित कालीन आरंभ कर नदी में पीपा पुल बनवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। भारी भीड़ का समर्थन पीपा पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों का धरना रत आंदोलन को मिल रहा है। लगभग 5000 से ऊपर की आबादी बरवा पट्टी घाट पर पीपा पुल नहीं बनने के कारण प्रभावित है लोगों का नदी के उसपार खेती करने आना जाना दुश्वार हो गया है बाढ़ की विविधता के समय नाव से जाते समय काफी समय से लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है और नाव मराने की स्थिति में कई लोग नदी में डूब कर मर भी गए हैं। इस ज्वलंत समस्या पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए सपा नेता मधुर श्याम राय ने कहा है कि इस पुल को बनवाने का आश्वासन सत्ता पार्टी के चुने हुए नुमाइंदे के द्वारा कोरा आश्वासन मात्र दिया जाता रहा है कि यह पुल अब बनने वाला है इसके लिए लीख पढ़ कर भेज दिया गया है परंतु शासन से जानकारी प्राप्त करने के बाद ऐसा कोई कागज शासन को नहीं गया है जिसमें यह लिखा हो सत्ता पक्ष के द्वारा की बरवा पट्टी घाट पर पुल बनाना अति आवश्यक है।कोरा आश्वासन को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि बिना धरना प्रदर्शन की आवाज़ उठाएं यह सरकार सुनने वाली नहीं है इस जनपद के उच्च अधिकारी शासन प्रशासन में बैठे लोग जब तक उनके कानों में यहां की आवाज नहीं जाएगी तब तक संभव नहीं है कि यह पुल बन पाएगा सरकार के कानो तक आवाज पहुंचने के लिए आज धरना के पहले दिन उमड़ी विशाल यह जनसमूह बता रही है कि यहां के हजारों हजार किसान गरीब लोग जो नदी से प्रभावित है वह इस मांग के समर्थन में आज धरना पर उपस्थित हुए हैं और यह धारणा साबित करता है कि यहां पुल का निर्माण तत्काल होना चाहिए मैं धरना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करता हूं कि जनहित की मांग को देखते हुए तत्काल इसकी सर्वे करा कर नारायणी नदी पर बरवा पट्टी घाट के सामने पीपा का पुल बनवाने का कार्य आरंभ किया जाए। जब तक पूल निर्माण के लिए कोई शासन प्रशासन से करवाई ठोस नहीं की जाती है तब तक यह आंदोलन और धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। धरना स्तथल पर मधुर श्याम राय के साथ बरवा पट्टी ग्राम सभा के ग्रामीण सहित आसपास के प्रबुद्ध वर्ग के लोग तथा आने-जाने वाले किसानों को हो रही दिक्कत से संबंधित सभी किसान  उपस्थित रहे।