भतीजे के प्यार में पागल चाची ने थाने में किया हंगामा

Dec 13, 2025 - 20:41
Dec 13, 2025 - 22:33
 0
भतीजे के प्यार में पागल चाची ने थाने में किया हंगामा

              भतीजे के प्यार में पागल चाची ने थाने में किया हंगामा

                    भतीजा असम रायफल्स में है तैनात

                                    वर्तमान समय पर आया छुट्टी पर,पोल खुलने पर रह रहा घर पर   

                                              अमिट रेखा/संत राज यादव/सहजनवा 

 सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक जो असम राइफल्स में तैनात है। उसका प्यार सगी चाची से हो गया। पोल खुलने के बाद महिला का पति अपने बेटे के साथ थाने पर पहुंचा। जिसकी भनक महिला को भी लग गई। तो वह शनिवार को अपराह्न एक बजे के करीब थाने में खूब हंगामा करते हुए पति और बेटे को मारने के लिए दौड़ा ली। पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला जिसके तीन बच्चे है। उसका असम रायफल्स में तैनात भतीजे से करीब चार वर्ष से प्यार हो गया था। करीब 3 वर्ष से पति और बेटे को छोड़कर अपने दो बच्चियों के साथ सहजनवा में किराए के मकान में रह रही है। पति  ने आरोप लगाया पत्नी ने असम रायफल्स में तैनात भतीजे से प्यार कर लिया है। वह दो बच्चियों के साथ सहजनवा में रह रही है। वर्तमान समय में जवान इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है। पोल खुल जाने पर वह वर्तमान समय में घर पर रह रहा। शनिवार को जब पति बेटे के साथ थाने पहुंचा तो महिला भी थाने में आकर खूब हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को किसी तरह शांत कराया। वह अपने पति को देखना नहीं चाहती थी। झिझक झिझक कर उसे मारने के लिए दौड़ा लेती थी। थाना दिवस में मौजूद फरियादी मूकदर्शक बने रहे। 
इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया है।