नाबालिक ट्रैक्टर चालक ने दो युवकों को कुचला

Dec 16, 2025 - 11:16
 0
नाबालिक ट्रैक्टर चालक ने दो युवकों को कुचला

नाबालिक ट्रैक्टर चालक ने दो युवकों को कुचला

अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी 

खजनी/ गोरखपुर। सोमवार को ग्राम नंदापार मे बाइक संख्या यूपी  53 बीएन 0889 सवार रामपाल चौधरी पुत्र रामसहाय चौधरी उम्र करीब 50 वर्ष एवं सुबोध गौतम पुत्र बनारसी गौतम उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण पचौरी थाना हरपुर बुदहट से गोरखपुर जा रहे थे की उल्टे दिशा से आ रहे पिकअप से छू जाने के उपरांत दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गोरखपुर की तरफ से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये, खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से सदर हॉस्पिटल गोरखपुर भिजवाया गया। सदर हॉस्पिटल में उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है, जो सदर हॉस्पिटल में मौजूद हैं। थाना प्रभारी खजनी ने बताया परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।