नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति लाइन देहात क्षेत्रों से हुआ अलग

Jan 12, 2026 - 22:24
 0
नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति लाइन देहात क्षेत्रों से हुआ अलग

नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति लाइन देहात क्षेत्रों से हुआ अलग

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर कुशीनगर 

क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर की विद्युत आपूर्ति की लाइन आज विभाग द्वारा अलग अलग कर दिया गया।जिससे अब शटडाउन होने पर भी नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी।जिससे अब नगर पंचायत फाजिलनगर के व्यापारियों को विद्युत कटौती से निजात मिलेगी और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से यहां के उपभोक्ताओं को मिलेगी।
नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष स्व0श्री
 शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने बिजली विभाग से एक प्रस्ताव रखा था कि नगर पंचायत फाजिलनगर में विद्युत आपूर्ति की एक अलग रुट लाईन होना चाहिए, जिससे बिजली की आपूर्ति में सुधार हो सके। उनका यह प्रस्ताव ऊर्जा निगम द्वारा गंभीरता से लिया गया और कस्बा और देहात की बिजली लाइनों को अलग अलग किया गया। जे ई सरताज अली के सहयोग से सभी वार्डो में पोल लगवाया गया। इससे अब शटडाउन के दौरान कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष स्व0श्री शत्रुमर्दन प्रताप शाही के इस प्रस्ताव के बाद नगर पंचायत फाजिलनगर में बिजली की आपूर्ति में आगे और भी सुधार होना है।इस कार्य में वार्ड नंबर 15 के सभासद प्र. अब्बास शेख का भी अथक प्रयास रहा जिससे यह कार्य संभव हो पाया।अमिटरेखा के पत्रकार ने इस सम्बन्ध में उनसे बात कि तो उन्होंने  कहा कि अभी हमारे यहां बहुत ऐतिहासिक काम होना बाकी है निरंतर प्रयास किया जा रहा है।जो कि जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर धनौजी खुर्द के सभासद प्र अब्बास शेख, अध्यक्ष स्व शाही के छोटे भाई अजात शत्रु शाही ( कुंवर जी) जे पी सैनी |