प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026, प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन

Jan 12, 2026 - 22:22
 0

प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026, प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने  जनपद कुशीनगर के अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026 में प्रतिभाग हेतु प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल निम्नलिखित खेलों, तिथियों एवं स्थलों पर संपन्न होंगे।
तीरंदाजी -स्थान: सोनभद्र 13 जनवरी, 2026 को।
एथलेटिक्स एवं कुश्ती -स्थान मिर्जापुर  13 जनवरी, 2026।
फुटबॉल, हॉकी, तैराकी एवं भारोत्तोलन — स्थान: वाराणसी  तिथि: 13 जनवरी, 2026।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु अपने साथ अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत) की प्रति अनिवार्य रूप से लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हों।
उल्लेखनीय है कि चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु खेल विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई यात्रा अथवा अन्य व्यय देय नहीं होगा।