मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारी को लेकर खड्डा एसडीएम ने किया निरीक्षण

Jan 12, 2026 - 22:26
 0
मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारी को लेकर खड्डा एसडीएम ने किया निरीक्षण

मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारी को लेकर खड्डा एसडीएम ने किया निरीक्षण

अमिट रेखा /आनंद मणि त्रिपाठी /खड्डा /कुशीनगर

छितौनी बगहा रेल पुल के पास आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारी के लिए प्रशासन ने तैयारीयो का जायजा लिया व आयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार पांडेप साथ विस्तृत चर्चा रूपरेखा तैयार की।
उप जिलाधिकारी खड़्डा, सी ओ खड्डा व थानाध्यक्ष खड्डा ने  सामाजिक कुंभ स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए स्नान व सुरक्षा की व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा तैयार किया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा न हो।
संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं के विश्राम, भोजन , पार्किंग, रास्ता व अस्थाई घाट की सभी व्यवस्थाएं समय पर व्यवस्थित कर लिया जाएगा।