ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन
रामकोला के चंदरपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी सड़क
अमिट रेखा/ ओम प्रकाश यादव /रामकोला/ कुशीनगर
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत लक्ष्मीगंज (लाला छपरा) में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क क्षेत्र पंचायत निधि से ग्राम सभा चंदरपुर शाही टोला में बनाई गई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। श्री प्रमुख ने बताया कि उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में क्षेत्र पंचायत निधि से कई सराहनीय कार्य कराए गए हैं। इनमें इंटरलॉकिंग खड़ंजा, पुल-पुलिया, हाई मास्ट लाइट और आरओ प्लांट की स्थापना शामिल है।इस कार्यक्रम में रामप्रताप राव, अनिल यादव, कमलेश कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, राघवेंद्र शाही, राजकिशोर शाही, श्याम लाल, दिग्विजय, लल्लन राजभर, निर्मल राजभर, इंद्रजीत यादव, हरिलाल राजभर और सुड्डू शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।