थाना बघौचघाट पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
थाना बघौचघाट पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना बघौचघाट पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।दिन सोमवार को थाना बघौचघाट क्षेत्र अंतर्गत RPM मार्का ईंट भट्ठा, पाण्डेयपुर मुण्डेरा से कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के संबंध में थाना बघौचघाट पर मु0अ0सं0- 280/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम व 49, 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1 - पृथ्वीनाथ चौहान पुत्र स्व0 गुचुक चौहान
निवासी – फरहाचक, थाना बघौचघाट, जनपद देवरिया
2 - पंचानन्द पुत्र स्व0 श्रीराम गोविन्द
निवासी – गौरकोठी, थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया
3 - विजय भगत पुत्र स्व0 बरगी उराँव
निवासी – खैर्रा डिपा टोली, थाना सिसई, जिला गुमला (झारखण्ड)
बरामदगी का विवरण
105 लीटर अवैध कच्ची शराब
शराब बनाने के उपकरण (टंकी, तसला, पाइप)
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम
1 - सुधीर कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-01 सदर देवरिया
2 - अनिल कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष, थाना बघौचघाट
3 - उ0नि0 मदन मोहन राय, थाना बघौचघाट
4 - प्र0आ0सि0 राघवेन्द्र सिंह, आबकारी क्षेत्र-01 सदर
5 - प्र0आ0सि0 दूबे प्रसाद, आबकारी क्षेत्र-01 सदर
6 - आ0सि0 धिरेन्द्र कुमार भारतीया, आबकारी क्षेत्र-01 सदर
7 - म0आ0सि0 रीता वर्मा, आबकारी क्षेत्र-01 सदर
8 - का0 शिवसूरत यादव, थाना बघौचघाट
9 - का0 दुर्गेश कुमार, थाना बघौचघाट मौजूद रहे।