थाना तरकुलवा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Dec 13, 2025 - 18:18
Dec 13, 2025 - 20:10
 0
थाना तरकुलवा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

थाना तरकुलवा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

अमिट रेखा/ पथरदेवा/देवरिया

देवरिया जनपद के थाना तरकुलवा परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।कार्यक्रम में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौजूद रहे। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कई मामलों में मौके पर पहुंचकर निस्तारण भी कराया गया।यह आयोजन पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य जनपद में बेहतर जनसुनवाई, पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण में संवेदनशीलता बढ़ाना तथा समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना रहा। समाधान दिवस के दौरान बेहतर व्यवस्था के तहत हल्का प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की डेस्क लगाकर जनसमस्याएं सुनी गईं और उनका समयबद्ध निस्तारण किया गया।इस अवसर पर राजस्व विभाग से कानूनगो रामा प्रसाद, लेखपाल सुमित श्रीवास्तव, शैलेश सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।