जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 11 तक प्रवेश हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ

Jan 23, 2026 - 20:25
 0

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 11 तक प्रवेश हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देश के  क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद कुशीनगर में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया की जनपद में संचालित दो जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय—(1) बालिका विद्यालय, सिरसिया हेतिमपुर तथा (2) लक्ष्मीपुर, पड़रौना में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आरक्षण व्यवस्था निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत 60 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 15 प्रतिशत सीटें अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित हैं।
उक्त संबंध में उन्होंने अवगत कराया है कि इच्छुक अभिभावक अपने पाल्य हेतु आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं अथवा वेबसाइट https://ats.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से दिनांक 25.02.2026 को प्राप्त किया जा सकेगा।
प्रवेश परीक्षा हेतु निर्धारित समय-सारिणी के क्रम में उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20.02. 2026, पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 25.02.2026, प्रवेश परीक्षा की तिथि 15.03.2026, चयनित छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 23.03.2026 है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर अभिभावक अपने बच्चों को इस अवसर का लाभ दिला सकते हैं।