सिसवा बाजार इसरो के द्वारा आयोजित होगी ,रॉकेट पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

Dec 21, 2025 - 19:40
 0
सिसवा बाजार इसरो के द्वारा आयोजित होगी ,रॉकेट पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

सिसवा बाजार इसरो के द्वारा आयोजित होगी ,रॉकेट पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

इसरो के द्वारा सिसवा बाजार स्थित आरपीआईसी स्कूल में विशेष कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है । यह एक तीन दिवसीय विशेष आयोजन होगा । इसके अंतर्गत पहले दिन बच्चों को क्लास के अंदर ट्रेनिंग दिया जाएगा । दूसरे दिन टीम द्वारा रॉकेट को बनाना सिखाया जायेगा । यह रॉकेट वर्किंग मॉडल होगा जिसे स्कूल के विद्यार्थी ही बनाएंगे। तीसरे दिन विद्यार्थियों के द्वारा बनाया हुआ रॉकेट लॉन्च किया जायेगा पहले दिन के क्लास ट्रेनिंग हेतु विशेष विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष कुमार सिसवा बाजार आ रहे है ।  डॉ. मनीष कुमार एक प्रख्यात शिक्षाविद और एयरोस्पेस एवं प्रणोदन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव शोधकर्ता हैं। वे वर्तमान में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन भारत का एकमात्र विमानन विश्वविद्यालय है। डॉ. कुमार ने ब्रिटेन के लाफबॉरो विश्वविद्यालय में रोल्स रॉयस द्वारा वित्तपोषित एक प्रतिष्ठित शोध परियोजना पर कार्य किया है और उन्हें टेक्निऑन - इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उन्नत प्रणोदन और शून्य-कार्बन ईंधन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय पोस्ट डॉक्टोरल शोध का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से एयरोस्पेस अभियांत्रिकी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और नासा की पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी विमान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके वैश्विक ख्याति अर्जित की है।विद्यालय संचालक पंकज तिवारी ने इसे एक विशेष मौके के रूप में बताया है जिसमें बच्चों को स्पेस साइंस के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । आपने बताया कि आने वाले समय में विद्यालय इसरो के एजुकेशनल प्रोग्राम से जुड़कर बच्चों को ट्रेनिंग करने हेतु इसरो केंद्र भी भेजेगा |