चाइनीज मांझे पर 2018 की चेतावनी हुई सच साबित

Oct 11, 2026 - 13:07
 0
चाइनीज मांझे पर 2018 की चेतावनी हुई सच साबित

चाइनीज मांझे पर 2018 की चेतावनी हुई सच साबित

 गोरखपुर हादसे के बाद महाराजगंज में कार्रवाई की मांग

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

महाराजगंज गोरखपुर में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद जनहित याचिकाकर्ता विनय कुमार पांडेय ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया है।
पांडेय ने कहा कि उन्होंने साल 2018 में ही जिलाधिकारी के खिलाफ प्री-लिटिगेशन वाद दायर कर चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को लेकर आगाह किया था। NGT के प्रतिबंध के बावजूद बिक्री न रोकने से आज उनकी चेतावनी सच साबित हुई है।उन्होंने महाराजगंज जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि त्योहारी सीजन में बाजारों और गोदामों पर छापेमारी कर अवैध भंडारण जब्त किया जाए और दोषियों पर BNS के तहत गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
साथ ही चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर सख्त अभियान शुरू न होने पर वे हाईकोर्ट में अवमानना याचिका और जनहित याचिका दायर करता विनय कुमार पांडे एडवोकेट बॉर्डर लॉयर्स ट्रस्ट!