जीपीएल GPL सीजन–4 गोल्ड प्रीमियर लीग 17 से

Dec 17, 2025 - 11:40
 0
जीपीएल GPL सीजन–4 गोल्ड प्रीमियर लीग 17 से

जीपीएल GPL सीजन–4 गोल्ड प्रीमियर लीग 17 से

अमिट रेखा/ विनीत कुमार 

गोरखपुर। खेल, फिटनेस और मनोरंजन का संगम एक बार फिर गोरखपुर में देखने को मिलेगा। गोल्ड जिम के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जीपीएल सीजन–4 गोल्ड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन 17 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक जुबली स्कूल के मैदान में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट डे–नाइट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रतिदिन मुकाबले प्रातः 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होंगे।

इस संबंध में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी साझा की। बताया गया कि इस बार जीपीएल सीजन–4 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। इनमें 14 पुरुष टीमें, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित 4 विशेष महिला टीमें, गोल्ड जिम से जुड़ी महिलाओं के बीच एक विशेष मैच तथा बच्चों की टीम का एक मुकाबला भी शामिल रहेगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।

आयोजकों ने कहा कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को सम्मान देने और खेलों में महिलाओं व बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले टेनिस बॉल से “चौके–छक्के” प्रारूप में होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टूर्नामेंट के सभी मैचों की कमेंट्री लखनऊ से आए प्रसिद्ध कमेंटेटर शुभम मिश्रा एवं तालिब करेंगे। वहीं, सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण एसआरएस चैनल पर मुंबई से आई प्रोफेशनल टीम द्वारा किया जाएगा। मैचों का संचालन बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त अंपायर सौरभ बिल्ली एवं विशाल (लखनऊ) करेंगे।

आयोजन को भव्य बनाने में प्रायोजकों की भी अहम भूमिका रहेगी। टाइटल स्पॉन्सर विक्की जायसवालको–स्पॉन्सर राहुल वर्माबाउंड्री स्पॉन्सर पवन ऑटो एजेंसीटाइम–आउट स्पॉन्सर आदर्श द्विवेदी तथा फूड स्पॉन्सर गणेश मिष्ठान भंडार होंगे।

प्रेस वार्ता में गोल्ड जिम के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुंद अग्रवालजनरल मैनेजर रवि यादव एवं कार्यक्रम संयोजक कनक हरि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में दर्शकों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।