विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही राज में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप राय का  सम्मान समारोह में भव्य स्वागत। 

Oct 17, 2026 - 21:08
 0
विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही राज में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ  प्रदीप राय का  सम्मान समारोह में भव्य स्वागत। 
विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही राज में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ  प्रदीप राय का  सम्मान समारोह में भव्य स्वागत। 

विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही राज में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ

प्रदीप राय का  सम्मान समारोह में भव्य स्वागत। 

विद्यार्थी जीवन दोबारा नहीं मिलता, विद्यार्थियों को घर पर दो घंटा समय पढ़ने, तथा एक 

घंटा समय खेलने के लिए निकालना चाहिए-डॉ प्रदीप राय। 

विद्यालय एक ऐसा मंदिर है जहां से विद्यार्थी निकालने के बाद अपने मेहनत के बल पर 

ऐतिहासिक मुकाम हासिल करता है डॉ पीके राय

  अमिटरेखा कृष्णा यादव तमकुही राज कुशीनगर

विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही राज में सुप्रीम कोर्ट के वार काउंसिल  अध्यक्ष डॉ प्रदीप राय का स्वागत  सम्मान शनिवार के दिन विद्यालय के महाप्रबंधक बबलू राय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भव्य रूप से किया गया,।

    महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय में आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह में महाविद्यालय के एमएससी, बीएससी में पढ़ने वाली छात्राओं ने मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप राय से लायर और ला के संबंध में कई प्रश्न किया जिसका उत्तर देते हुए सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष श्री राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अनिवार्य हैं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के समय अगर आपस में किसी प्रकार का कोई दुराव भी हो जाए तो उसको तत्काल समाप्त करके आपस में विद्यार्थियों को मील व्यवहार करके शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए विद्यालय से पढ़ाई समाप्त होने के बाद जाने के उपरांत किसी विद्यार्थी से कब मुलाकात होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, आगे कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय से जाने के बाद घर पर 2 घंटे की पढ़ाई अनिवार्य है तथा एक घंटा समय खेलने कूदने के लिए निकलना चाहिए। आगे कहा कि नियमित क्लास करने वाले विद्यार्थी कभी भी अयोग्य घोषित नहीं हुए हैं। इसलिए विद्यालय में नियमित जाना चाहिए तथा शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा पूछे गए हिंदी और इंग्लिश में जवाब देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा अनिवार्य है विद्यार्थी को अंग्रेजी शिक्षा का ज्ञान भी होना आवश्यक है क्योंकि भारतवर्ष के अंदर ही तमिलनाडु केरल ऐसे प्रांत में अगर नौकरी मिल जाए तो वहां की भाषा मलयालम और अंग्रेजी है जिसका ज्ञान नहीं होने से दुविधा उत्पन्न होती है। बड़ी खुशी की बात है विद्यावती देवी महाविद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा भी पढ़ाई जाती है जहां के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन करेंगे,।

   सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व राज्य मंत्री पूर्व विधायक डॉक्टर पी के राय ने तमकुही राज विधानसभा में प्रथम आगमन पर सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप राय का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी बातें आज डॉक्टर साहब ने  स्वागत समारोह में विद्यार्थियों के बीच में रखा वह हमारे लिए अलग सिख की बात है, मैं साइंस का विद्यार्थी था औरपेसे से डॉक्टर था डॉक्टरी का व्यवसाय छोड़कर के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया विधायक भी रहा परंतु आज जो शिक्षा और सिख सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष के द्वारा मिली है वह हमेशा अनुकरणीय रहेगी। मेरा संबंध अध्यक्ष जी के परिवार से भी रहा है तमकुही राज धरती के लिए सौभाग्य है कि तमकुही राज का बेटा पूरे भारतवर्ष के सर्वोच्च न्यायालय में बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर चुना गया है, यह निश्चित ही इनके योग्यता कार्य शैली और विद्वत्ता का परिचायक है, महाविद्यालय के प्रबंधन बबलू राय जी  बधाई के पात्र हैं उन्होंने इतना ऐतिहासिक कार्यक्रम तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र के विद्यावती देवी महाविद्यालय में कराने का अवसर दिया,। 

 इस समारोह को संबोधित करते हुए विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय ने अपने संबोधन में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों के बीच में भारतवर्ष के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के बार काउंसिल के अध्यक्ष को बुलाने का तात्पर्य बताया कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों को नई दिशा और नई सोच मिली है इनके छत्रछाया में हमारे विद्यालय के विद्यार्थी देश और प्रदेश में नाम रोशन करेंगे।   

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल फाजिलनगर की विधायक सुरेंद्र कुशवाहा फाजिलनगर नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शाही   तमकुही राज विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता राष्ट्रीय पार्षद ओम प्रकाश सिंह कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय नेशनल मीडिया के पत्रकार तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी गणमान्य लोग स्थानीय पत्रकार रमेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय तथा सफल संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। 

तहसील परिषर में सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप राय का बार एसोसिएशन तमकुही राज की तरफ से स्वागत किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक राय महामंत्री अमरनाथ सिंह सहित संगठन के सभी पदाधिकारी तथा अधिवक्ता गण  उपस्थित रहे।