के डी चौराहे के वीआईपी जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
के डी चौराहे के वीआईपी जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
जनपद देवरिया के विकास खण्ड पथरदेवा स्थित केडी चौक पर पंडित गणेश त्रिपाठी ट्रस्ट द्वारा संचालित वीआईपी जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संस्थापक रमेश तिवारी, प्रबंधक के.पी. त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य जे.के. सर के मार्गदर्शन में किया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवनीश पाठक द्वारा ध्वजारोहण से हुआ, जिसके उपरांत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने “बेटी पराया धन” गीत पर प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं “जय हिंद” गीत पर छात्रों द्वारा बनाई गई पिरामिड संरचना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके अतिरिक्त शिक्षक-शिष्य के संबंधों पर आधारित लघु नाटिका तथा हास्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के राजेंद्र शर्मा, पंचानंद प्रसाद, नीलम राय, अन्नू शाही, अल्पना, अंजलि व किरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सदानंद ने किया।