इसरो अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन–2025 में विश्वविद्यालय के पांच छात्रों का चयन
इसरो अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन–2025 में विश्वविद्यालय के पांच छात्रों का चयन
अमिट रेखा/राकेश कुमार तिवारी/गोरखपुर
हमारे विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है कि इसरो द्वारा आयोजित "अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन–2025" में डॉ. राजेश कुमार, गणित एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशन में पाँच विद्यार्थियों के "अंतरिक्ष-संबंधी शोध-पत्र " का चयन किया गया है। यह उपलब्धि छात्रों की शोध क्षमता, शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शक शिक्षकों के निर्देशन का प्रत्यक्ष परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों में प्रियांश यादव, विजय कुमार, तन्वी राव. अंकिता मौर्या और अमन मौर्या जो कि बी. एस. सी. (गणित) तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं ! इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक की गहन समझ, प्रयोगशालाओं का प्रत्यक्ष अनुभव, एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों से संवाद का अवसर प्रदान करना है। इसरो द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में देश
के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों में
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सर्वाधिक (पांच) विद्यार्थियों का चयन हुआ है !
आगामी 05-06 फरवरी 2026 को U.R. Rao. उपग्रह केंद्र, इसरो, बैंगलोर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करने हेतु उपरोक्त चयनित छात्रों को आमंत्रित किया गया है! उक्त सम्मेलन में भाग लेने वाले चयनित छात्रों को 03 दिन के लिए रहने-खाने और यात्रा-भत्ता इसरो की तरफ से दिया जाएगा! इसके अतिरिक्त चयनित छात्रों को
इसरो की विभिन्न प्रयोगशालाओं और उपग्रह केंद्रों का भ्रमण प्रदान किया जाएगा। छात्रों को तकनीकी सत्रों, वैज्ञानिक प्रस्तुतियों तथा इंटरैक्टिव चर्चाओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।और इसरो जैसी विश्व विख्यात अंतरिक्ष संस्थान के वैज्ञानिकों से मिलने और उनसे नयी-नयी विज्ञान-संबंधी जानकारी प्राप्त होगी!
वर्तमान में पाँचों चयनित विद्यार्थी अपने शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण संबंधी शोध-विधि, संरचना तथा वैज्ञानिक लेखन कार्य अपने मेंटर डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में कर रहे है! डॉ. राजेश कुमार द्वारा प्रदान किए गए निर्देशन और सहयोग ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के उभरते क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शोध करने के लिए प्रेरित किया और यह अनुभव उनके भविष्य के शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।”
गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो उमा श्रीवास्तव एवं विभाग के समस्त शिक्षकों ने चयनित छात्रों और उनके मेंटर डा राजेश कुमार को बधाई दी!
माननीय कुलपति प्रो पूनम टण्डन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि—“इसरो जैसे विश्व विख्यात संस्थान के सम्मेलन में हमारे छात्रों का चयन होना, विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की शोध क्षमता का प्रमाण है। यह उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।”
मैं चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद करती हूँ कि वो इस सम्मेलन में अच्छा प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेंगे!