कृषि मंत्री ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, जरूरतमंदों को बाटे कंबल

Jan 26, 2026 - 07:38
 0
कृषि मंत्री ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, जरूरतमंदों को बाटे कंबल
कृषि मंत्री ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, जरूरतमंदों को बाटे कंबल

कृषि मंत्री ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, जरूरतमंदों को बाटे कंबल 

अमिट रेखा / पथरदेवा/देवरिया

विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम महुअवा बजराटार में 24 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शीत लहर से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए तथा उपस्थित मातृशक्ति एवं गणमान्यजनों को 77वें गणतंत्र दिवस-2026 एवं उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान तरकुलवा मंडल के प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वामीनाथ पटेल के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों व उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने वक्तव्य में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आमजन को सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हों।इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, हरीश शाही उर्फ जिप्पु शाही ,नगर अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,ग्राम प्रधान अभिषेक चौरसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसी क्रम में ग्राम पड़ियापार पड़ौली में भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर लोगों को गणतंत्र दिवस एवं स्थापना दिवस की बधाई दी गई।