कुशीनगर में कागजों पर दौड़ रहा ‘हर घर नल से जल’,
हर घर स्वच्छ जल योजना का निकला पानी किसानों के साथ “बेईमानी”
योगी सरकार की नादानी,जमीन पर किसानो की बढ़ी परेशानी,
कुशीनगर में कागजों पर दौड़ रहा ‘हर घर नल से जल’,
अमिट रेखा/कुशीनगर
कुशीनगर में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल से जल’ योजना को लेकर जिले में जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में योजनाओं की उपलब्धियां दिखाई जा रही हैं, लेकिन कई गांवों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जनपद के तमकुही तहसील की तो बात ही निराली है,टंकी बने कई वर्ष बीत गए मगर टंकी का सैटरिंग अभी तक नहीं खुला यह किस बात का गवाही दे रहा है, जल जीवन मिशन के आधिकारिक डैशबोर्ड में कुशीनगर के कई गांवों में आंशिक अथवा बाधित जलापूर्ति दर्ज है।
सूत्रों का कहना है कि जनता मन ही मन आपस में सरकार की उपलब्धियों को गिनाने में लगी है और विभागीय ठेकेदार सरकार को अंदर से दीमक की तरह खोखला बना रही है, सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल से जल’ योजना को लेकर जिले में जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए है कि नहीं सरकारी पैसे को पानी में पानी की तरह बहाया जा रहा है सरकारी नुमाइंदे नजरअंदाज कर सरकार को बदनाम करने में जुटी है,कि पैसा तो सरकारी है हमारा क्या जाता है जमीनी हकीकत देखना है तो तमकुही ब्लाक के ग्राम सभा महुअवा तिवारी,बरदहा पाण्डेय,लछिया देवरिया,बसडीला महंत,नरहवा,सहित इत्यादि गावो को देखने से हकीकत का पता लग जाएगा एवं सरकार की उपलब्धियों का दर्शन भी हो जायेगा।
सूत्रों का कहना है कि कुशीनगर में हर घर स्वच्छ जल योजना का निकल रहा पानी है कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं पहुंच रहा तो कहीं नियमित आपूर्ति नहीं होने की शिकायत होना आम बात हो गया है। यहां तक कि विशुनपुरा क्षेत्र के नगरी गांव की शिकायत में नियमित पानी नहीं आने तथा कुछ घरों में नल कनेक्शन नहीं लगे होने का आरोप दर्ज है। तमकुही विकासखंड के ग्राम सभा बरदहा पाण्डेय में लगा ट्यूबेल पानी तो दे रहा है लेकिन गावं में पाइप हि नहीं लगा है तो उसे क्या कहेंगे क्या यही है सरकार की उपलब्धि !
योजना के दावे बनाम खेत-खलिहान की हकीकत
ग्रामीणों का सवाल है कि जब करोड़ों रुपये की योजनाएं गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही हैं, तो उनकी निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण और किसान आखिर किसके सामने अपनी फरियाद रखें?तमकुहीराज के नरहवा,बसडीला सहित अन्य स्थानों से भी जलापूर्ति और पाइपलाइन संबंधी शिकायतें आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
योगी सरकार से बड़ा सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ‘हर घर नल से जल’ को ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना के रूप में आगे बढ़ा रही है। ऐसे में कुशीनगर के गांवों में यदि नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की जा रही?
अमिट रेखा का सवाल—
कागजों में हर घर जल, लेकिन जमीन पर पानी का इंतजार क्यों?
योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या सिर्फ आंकड़ों में उपलब्धियां दिखाई जा रही हैं?