पैकौली हाटा में कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Oct 10, 2026 - 12:46
 0
पैकौली हाटा में कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

अमिट रेखा अवनीश कुमार तहसील प्रभारी | हाटा (कुशीनगर)।

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के तत्वावधान में शुक्रवार को हाटा तहसील क्षेत्र के पैकौली वार्ड 18 हनुमान नगर में स्थित पार्टी कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री रहमत भाई ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर के जिला प्रभारी डॉ. एनके वर्मा एवं जिला प्रभारी ताज मोहम्मद उपस्थित रहे। विशिष्ट रूप से जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, यूथ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, हाटा विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन भारती तथा भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष अनिल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज में सामाजिक और राजनीतिक चेतना जगाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही आत्मसम्मान, स्वाभिमान और समानता की विचारधारा को मजबूत किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और परिवर्तन की दिशा में लोगों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में माया देवी, राजमती देवी, बबीता देवी, सेराज खान, प्रदीप पासवान, रवि कुमार, अजीत कुमार, नफीश खान, विशाल गौतम और दिनेश कन्नौजिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बहुजन समाज की एकता को मजबूत करने, सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा के समापन पर ‘मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें’, ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम, जय कांशीराम’ के नारों से माहौल गूंज उठा।