ईपीएस -95  राष्ट्रीय संघर्ष समिति की हुईं बैठक 

Dec 12, 2025 - 12:04
 0

ईपीएस -95  राष्ट्रीय संघर्ष समिति की हुईं बैठक 

अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी/ कुशीनगर

नगर के परिवहन निगम बस स्टेशन के यात्री विश्राम गृह में बुधवार को कर्मचारी पेंशन योजना-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक मंत्री राधा कृष्ण  मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गईं। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनरो ने भाग लिया।पूर्व बैठक की भांति इस बैठक में भी अपनी चार सूत्री मांगो 7500+ डीए + मेडिकल सुविधा तथा 95 के पहले सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए मीडियम पाँच हजार रूपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई।इसी के साथ मांगे पूरी नही होने पर आगामी माह में प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारियों से अपील भी किया गया। बैठक में मुख्यरूप से मंडल सचिव बीपी मिश्रा, कुशीनगर जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, देवरिया जिलाध्यक्ष नसरुल्लाह,कसया शाखा अध्यक्ष शफीक अहमद,जयप्रकाश लाल, राम बेलास यादव,रामप्रवेश यादव, कृतिनिवास गौतम,उमेश तिवारी आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन सफीक अहमद ने किया।