15 दिसम्बर तक करें सोलर पम्प की बुकिंग ,पीएम कुसुम योजना में किसानों के लिए शानदार अवसर

Dec 12, 2025 - 12:02
Dec 13, 2025 - 21:41
 0
15 दिसम्बर तक करें सोलर पम्प की बुकिंग ,पीएम कुसुम योजना में किसानों के लिए शानदार अवसर

15 दिसम्बर तक करें सोलर पम्प की बुकिंग ,पीएम कुसुम योजना में किसानों के लिए शानदार अवसर

अमित रेखा/अंकित वर्मा/ देवरिया

देवरिया प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत किसानों को सोलर पम्प दिलाने के लिए विभागीय पोर्टल 26 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक खोल दिया गया है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए किसान का पंजीकरण विभागीय वेबसाइट के दर्शन पोर्टल-1 पर अनिवार्य है।किसान “बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹5000 टोकन मनी जमा करनी होगी। पोर्टल पर जनपदवार 2 एचपी और 3 एचपी के सोलर पम्प का लक्ष्य प्रदर्शित रहेगा। किसान किसी भी सीएससी या सहज जन सेवा केन्द्र से अपनी पंजीकरण या आधार संख्या के माध्यम से आवश्यकता अनुसार पम्प का चयन कर सकते हैं। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे दर्शन पोर्टल-2 पर पंजीकरण कर सत्यापन उपरांत बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद चयन ई-लाटरी के माध्यम से होगा।उप निदेशक ने बताया कि पात्रता के तहत कृषक के पास क्रियाशील बोरिंग जरूरी है। 2 एचपी पम्प के लिए 4 इंच, 3 और 5 एचपी के लिए 6 इंच तथा 7.5 व 10 एचपी के लिए 8 इंच बोरिंग आवश्यक है। जलस्तर के अनुरूप पम्प क्षमता का चयन किया जाएगा। सतही जलस्तर पर 2 एचपी सरफेस पम्प, 300 फीट तक 10 एचपी तक के पम्प उपयुक्त माने गए हैं।उन्होंने किसानों से समय पर टोकन जमा कर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करने की अपील की।