प्रतिभाओं को निखारने वाला खेल मैदान बदहाल कोई नहीं है पुरसाहाल
प्रतिभाओं को निखारने वाला खेल मैदान बदहाल कोई नहीं है पुरसाहाल
अमिट रेखा/ ब्लॉक प्रभारी/ नेबुआ नौरंगिया/अशोक कुमार मद्धेशिया
कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायतों कौवासार में बने खेल मैदान उपेक्षा का शिकार है जिससे इस मैदान की हालत बदतर हो गई है वर्तमान में मैदान की इस हालत को देखकर खिलाड़ियों खेल प्रेमियों और सुबह व्यायाम करने वालों के चेहरे पर मायूसी है बरसात के दिनों में तालाब बन जाता है इसे लेकर खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार
कहने को तो यह खेल का मैदान है लेकिन इस मैदान को देखने से ऐसा लगता है कि यह मैदान और पशुओं का चारागाह है जिसके कारण यहां कोई भी खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाता है देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बारिश में ये मैदान पूरी तरह से कीचड़ से सनकर दलदल का रूप लेता होगा जिनमें खेलना तो दूर ठीक से चल पाना भी मुश्किल हो जाता होगा इस कारण खिलाड़ी इन मैदान में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं सरकार खेल मैदान को विकसित करने की बात कहती है लेकिन इन सभी ग्राम पंचायत में यह सपना बनकर रह गया है खेल मैदान के कारण खिलाड़ियों का खेल से नाता टूट रहा है खेल मैदान की बदतर स्थिति के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभाएं कुंठित हो रही हैं इस समस्या के समाधान पर जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान नहीं है वहीं पुलिस भर्ती समेत अन्य नौकरी में फिजिकल परीक्षा के लिए भी भारी संख्या में प्रतिभागी मैदान में आकर दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद गोला आदि फेंकने का प्रतिदिन प्रैक्टिस करते रहे हैं खेल मैदान की दुर्दशा के चलते प्रतिभागी जान जोखिम में डालकर मेन रोड के किनारे दौड़ लगाकर फिजिकल परीक्षा की तैयारी करते हैं मैदान में गड्ढों की भरमार है
कई जगह बड़ी-बड़ी घास खड़ी है खेल मैदान की इस दुर्दशा से खिलाड़ी बहुत ही परेशान हैं क्षेत्र में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं हैं लेकिन संसाधनों के अभाव और आर्थिक तंगी से ये प्रतिभाएं अपना दम दिखाने से पहले ही दम तोड़ देती हैं
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब खिलाड़ी अभ्यास ही नहीं कर पाएंगे तो उनका खेल कौशल कैसे उभरकर सामने आएगा जहां एक तरफ सरकार लाखों करोड़ों रूपये खर्च कर रही है ग्राम पंचायत में विकास के कार्य के लिए लेकिन वहीं यहां विकास सिर्फ कागजों में चल रहा है इस संबंध में डीसी मनरेगा अधिकारी ने कहां की जांच कर रहा हूं