अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कृषि मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Jan 10, 2026 - 19:48
Jan 10, 2026 - 19:55
 0
अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कृषि मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कृषि मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अमिट रेखा/पथरदेवा/देवरिया

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के देसही मंडल अंतर्गत ग्राम पौहारी छापर में शीत लहर से बचाव हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने महापर्व मकर संक्रांति की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और गरीबों के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।

इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, देसही मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, महुआडीह मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, देसही मंडल अध्यक्ष संजय राव, मंडल महामंत्री धनंजय त्रिपाठी, अंबुज शाही एवं ग्राम प्रधान प्रदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।