दो बोरी कॉपर तार व तीन बोरी विद्युत सामग्री के साथ दो चोर गिरफ्तार
दो बोरी कॉपर तार व तीन बोरी विद्युत सामग्री के साथ दो चोर गिरफ्तार
अमिट रेखा/देवरिया
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भटनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि थाना भटनी क्षेत्र अंतर्गत बंद हॉर्नबिल शुगर मिल, नूरीगंज में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।बंद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी द्वारा चोरी की सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मिल परिसर के पास से दो चोरों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू गोंड़ पुत्र राजकुमार गोंड़, निवासी तिवारीपुर, थाना बरहज, जनपद देवरिया तथा सागर डोम पुत्र मुन्ना डोम, निवासी डाक बंगला रोड, थाना उभाव, जनपद बलिया के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो बोरियों में कॉपर तार तथा तीन बोरियों में विद्युत संबंधी एल्यूमिनियम एवं लोहे का सामान बरामद किया। इस संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-08/2026 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बाके यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव तथा कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।
इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।