सांप्रदायिकता के प्रबल विरोधी थे मधु लिमए- चंद्रभूषण सिंह यादव
अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव /रामपुर कारखाना /कुशीनगर
समाजवादी पुरोधा मधु लिमए सांप्रदायिकता के प्रबल विरोधी थे,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि मधु लिमए समाजवादी पुरोधा , स्वतंत्रता सेनानी,गोवा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता, लोकतंत्र रक्षक एवं लेखक व विचारक थे।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि मधुलिमये ने उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता विरोधी अभियान में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सहयोग प्रदान कर भाजपा के कमंडल बाद को धराशाई किया था। समाजवादी विचारक मधु लिमए को स्मृति दिवस पर नमन है।
समाजवादी पुरोधा मधु लिमए को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख सपाइयों में रामप्यारे यादव, दयानंद यादव,संतोष मद्धेशिया, रामअधार यादव, लोरिक यादव, विनोद यादव, योगेंद्र यादव, नाजिर अंसारी, कांता यादव,मुन्ना अंसारी, राजेश्वर यादव, सत्येंद्र यादव, रामा भारती, उत्तिम यादव, फेंकू चौरसिया, नारायण प्रसाद आदि के नाम प्रमुख हैं।