स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत की स्मृति में आयोजित कृषक मेला

Jan 6, 2026 - 11:27
 0
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत की स्मृति में आयोजित कृषक मेला

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत की स्मृति में आयोजित कृषक मेला

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन, लाभार्थियों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

अमिट रेखा / देवरिया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत जी की स्मृति में जनपद देवरिया के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरा बाजार में एक दिवसीय कृषक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने मेले में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु 80 प्रतिशत अनुदान पर अनुमन्य लाभार्थी कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत जी के परिवारजनों को सम्मानित किया तथा उपस्थित कृषक बंधुओं को संबोधित करते हुए सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।