सिसवा बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर शांतिपूर्ण धरना का आवाहन किया है

Jan 6, 2026 - 11:41
 0
सिसवा बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर शांतिपूर्ण धरना का आवाहन किया है

सिसवा बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर शांतिपूर्ण धरना का आवाहन किया है

अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

सभी पार्टियों के कार्यकर्ता सांकेतिक धरना प्रदर्शन में बैठे दिनांक 05 जनवरी को सिसवा नगर पालिका  में सांकेतिक धरना प्रदर्शन के साथ पूरे   सिसवा नगर पालिका के छोटे-बड़े व्यापारी आज शांतिपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकानों को बंद करके शासन प्रशासन को सिसवा को तहसील बनाने के लिए धरना प्रदर्शन पर बैठने का आह्वान किया है  सिसवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिबू खान और सिसवा को तहसील बनाने के लिए 5 जनवरी को सिसवा बंद के सांकेतिक धरना प्रदर्शन  सिसवा व्यापार मंडल के पूरी टीम का समर्थन करते हुए  राकेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह शिबू खान रोशन मद्धेशिया     वही सिसवा के बड़े-बड़े व्यापारीयों ने अपनी भूमिका अहम निभाते हुए शासन प्रशासन के लोगों को यह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी-अपनी दुकान बंद करने का आह्वान किया साथ ही साथ छोटे-बड़े व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम शांतिपूर्ण ढंग से धरना स्तर पर बैठे रहेंगे और अपनी दुकानों को बंद करते हुए हम अपनी मांग को करते रहेंगे साथ ही साथ शिबू खान ने यह भी बताया कि हम किसी तरीके का नुकसान नहीं करेंगे जिससे किसी को कोई परेशानी हो हम अपनी भूमिका एक अच्छे व्यापारी के रूप में कार्यों को करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे |