सुपर फास्ट टाइम्स ने पत्रकारों को बांटे परिचय पत्र

Jan 6, 2026 - 11:43
 0
सुपर फास्ट टाइम्स ने पत्रकारों को बांटे परिचय पत्र

सुपर फास्ट टाइम्स ने पत्रकारों को बांटे परिचय पत्र

पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने किया वितरण, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया जोर

अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला/कुशीनगर 

सोमवार को हिंदी दैनिक 'राष्ट्रीय समाचार पत्र सुपर फास्ट टाइम्स' द्वारा एक परिचय पत्र (आई-कार्ड) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रामकोला ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से आए पत्रकारों को पहचान पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव रहे। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित किए और उनके कार्य के प्रति उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकोला ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह लक्ष्मण मौजूद रहे। अतिथियों ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बालेश्वर यादव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन-प्रशासन की योजनाओं और जनसमस्याओं को पहुँचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने 'सुपर फास्ट टाइम्स' के पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए सत्य और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले भर से 'सुपर फास्ट टाइम्स' के संवाददाता और पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्यारे कुशवाहा, जिला प्रभारी अनिल यादव, डेस्क प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी, जिला अपराध संवाददाता महेश पासवान, जिला संवाददाता सुनील नीलम, राजीव कुमार गुप्ता, भगवान कुशवाहा, सुभाष गौतम, निल कुमार चौधरी, शिव कुमार कुशवाहा, सुबोध पाण्डेय, विवेक गौतम, आशीष वर्मा, राहुल प्रसाद, विनय सिंह, राजेश पाण्डेय और अंकित कुशवाहा सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।