तरकुलवा पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
तरकुलवा पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
अमिट रेखा/तरकुलवा/देवरिया
थाना तरकुलवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 406/25, धारा 352, 115(2), 118(1), 324(2), 109 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बृजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुदामा गुप्ता, निवासी ग्राम तरकुलवा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को सिरसिया गोठा कंचनपुर रोड से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सदर, देवरिया भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम सिंह एवं कांस्टेबल बृजेश पांडेय शामिल रहे।इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।