शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Dec 19, 2025 - 22:11
 0
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

अमिट रेखा / बघौचघाट/ देवरिया

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, गांव का ही एक युवक उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर लंबे समय तक शादी का वादा करता रहा। इसी भरोसे पर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी का रवैया बदल गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और शादी से साफ इनकार कर दिया।पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। काफी समय तक उसके लौटने का इंतजार करने के बाद युवती ने बघौचघाट थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है।