मानदेय नही मिलने से अक्रोशित होकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन 

Jan 23, 2026 - 09:24
 0
मानदेय नही मिलने से अक्रोशित होकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन 

मानदेय नही मिलने से अक्रोशित होकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन 

अमिट रेखा /राजेश कुमार भारती /कुशीनगर 

विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सेवकों ने बताया कि लगभग आठ महीनों से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।रोजगार सेवकों ने कहा कि खंड विकास अधिकारी ने पहले आश्वासन दिया था कि सभी को पूरा मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अभी तक किसी को भी पूरा भुगतान नहीं मिला है शासनादेश के अनुसार मनरेगा के ग्राम रोजगार सेवक और अन्य संविदा कर्मियों का मानदेय हर महीने की 7 तारीख तक दिया जाना था। मगर अधिकारी इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे सेवकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वे न तो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे हैं और न ही घर का खर्च चला पा रहे हैं।इस मुद्दे पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक हुई।ज्ञापन देने वालों में शिवकुमार गौतम, राणा प्रताप यादव, सुनीता सिंह, इबादत अली, बिकाउ प्रसाद, सहाबुद्दीन अंसारी, बृजकिशोर गोंद, राधेश्याम प्रेम प्रकाश सिंह,विकाश तिवारी, रामनाथ प्रसाद, रंजना भारती, सुनील कुमार पांडेय, जवाहर लाल, रामदुलारे, रामदेव शर्मा, प्रहलाद प्रसाद, आफताब आलम, अंजली राय, रविन्द्र गुप्ता, दीपू दुबे, जुगनू, अरविंद गुप्ता, समस्त रोजगार सेवकों  मौजूद रहे।