मार्गदूर्घटना में मृत्यु व्यक्ति के मामले में चालक के विरुद्ध केस
अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर
नोनियपट्टी -पटहेरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृत्यु व्यक्ति के पत्नी ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर ज्ञात बाइक अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज करायी है।पुलिस केश दर्ज कर जाच में जुटी है।
पटहेरवा थाने के सुल्तानपुर निवासी सिमा देवी ने पटहेरवा थाने में दिये तहरीर में लिखा है कि नोनियपट्टी - पटहेरिया मार्ग पर बीते 11जनवरी की शाम पांच बजे उसके पति लालजी गुप्ता (39)पुत्र झूलन गुप्ता रिस्तेदारी से लौट कर घर आ रहे थे।अभी नोनियपट्टी से तीन सौ मीटर दक्षिण पहुचे थे। कि ज्ञात बाइक अज्ञात चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक से उसके पति के बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गयी।उन्होंने ने ज्ञात बाइक के अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराई है।जब कि पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया है कि मृतक के पत्नी के तहरीर पर केश दर्ज कर घटना की जाच की जा रही है।