जनपद न्यायाधीश,  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Dec 11, 2025 - 13:08
Dec 12, 2025 - 19:56
 0
जनपद न्यायाधीश,  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश,  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

महराजगंज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरकों का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  बैरकों   में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई जेल अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार महराजगंज में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते रहें ।