सीनियर स्टेट कुश्ती का समापन विवेक-प्रशांत-अनुज और मुकुल ने जीता स्वर्ण

Oct 26, 2026 - 21:10
 0
सीनियर स्टेट कुश्ती का समापन विवेक-प्रशांत-अनुज और मुकुल  ने जीता स्वर्ण

सीनियर स्टेट कुश्ती का समापन विवेक-प्रशांत-अनुज और मुकुल

ने जीता स्वर्ण

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवां,

गोरखपुर शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह की स्मृति में मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न भारवर्गों में नंदिनीनगर के विवेक यादव, गाजियाबाद के प्रशांत, मेरठ के मुकुल, बागपत के अनुज, गाजीपुर के प्रद्युम्न यादव और मेरठ के अभयराज अहलावत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
125 किलो फ्री स्टाइल में गाजियाबाद के प्रशांत, 86 किलो में बागपत के अनुज, 97 किलो ग्रीको रोमन में मेरठ के अभयराज अहलावत, 77 किलो में गाजीपुर के प्रद्युम्न, 67 किलो में मेरठ के मुकुल और 63 किलो में नंदिनीनगर के विवेक चैंपियन बने।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा - कुश्ती केवल ताकत नहीं, धैर्य, अनुशासन और संकल्प का खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है उचित मंच देने की।
इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, ऋषि त्रिपाठी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजक एवं यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह आगू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।