महापरिनिर्वाण दिवस पर सिधावे में कम्बल वितरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
महापरिनिर्वाण दिवस पर सिधावे में कम्बल वितरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मौजूद
अमिट रेखा/पथरदेवा/ देवरिया
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 7, सिधावे में एक भव्य कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री वैश्विक नागरोदय योजना के अंतर्गत सिधावे स्थित प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, अतिरिक्त कक्षों एवं आकांक्षी योजना के अंतर्गत निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी कराया और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, भाजपा नेता संजय सिंह सैंथवार, ह, पूर्व जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, रामशंकर कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर उपाध्याय, मंडल महामंत्री दिनेश चंद्र, संजीत धर द्विवेदी, जय प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर ओंकार राव तथा सेक्टर संयोजक शशि भूषण तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता व सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए।