सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

Dec 6, 2025 - 22:00
 0
सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा के सिधावे वार्ड नंबर 7 पांडेय पट्टी में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 75 वर्षीय रघुनंदन प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रघुनंदन प्रसाद पुत्र झींगुर प्रसाद साइकिल से पथरदेवा बाजार में सामान खरीदने गए थे। लौटते समय कंचनपुर– पथरदेवा मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक जीवकोपार्जन के लिए गांव में मजदूरी करते थे। उनके तीन पुत्र—उमेश प्रसाद, शीलभद्र प्रसाद और छोटे प्रसाद भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक घटना में हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।