मंसाछापर को हराकर मेहा देवरिया फाइनल में किया प्रवेश
बटलोहिया के खेल मैदान पर आयोजित विद्यार्थी फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब प्रतियोगिता का
सेमीफाइनल मैच
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर
फाजिलनगर विकासखंड के ग्राम सभा रुदवलिया के बटलोहिया स्थित खेल मैदान पर विद्यार्थी फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आयेजित टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मदनी क्लब मेहा देवरिया एवं स्टार फुटबॉल क्लब मंसाछापर कुशीनगर के मध्य खेला गया।जिसमें कड़े मुकाबले में मेहा देवरिया ने विपक्षी टीम को एक–शून्य से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रविवार के दोपहर बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेहा देवरिया एवं मंसाछापर की टीम ने जबरदस्त खेल कौशल का परिचय दिया,नतीजा पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। खेल के दूसरे हाफ में जल्दी ही मेहा देवरिया के खिलाड़ियों ने मिले एक मात्र पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर एक शून्य की बढ़त बना ली। विपक्षी टीम मंसाछापर खेल के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी और इस प्रकार मेहा देवरिया एक–शून्य से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इसके पूर्व मैच का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में कभी बेहद लोकप्रिय रहा फुटबॉल खेल को पुनः स्थापित करना अनुकरणीय पहल है।ऐसी ही कोशिश से एक दिन वाइचिंग भूटिया, लियोन मेसी और रोनाल्डो जैसे फुटबॉलर निकलेंगे और क्षेत्र का ही नहीं देश का नाम रौशन करेंगे। खिलाड़ियों को सपा नेता विजय यादव, संतोष यादव यदुवंशी, विपिन सिंह ग्रामप्रधान फुलकुंवर यादव, डा सत्येंद्र पांडेय,राजेश सिंह,असलम अली आदि ने भी संबोधित किया। मैच के रेफरी पंकज यादव, रजनीश यादव एवं नीरज कुशवाहा ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक बिंदु यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अमरेश यादव, रंजीत कुशवाहा,संजीव मौर्या,राजकुमार यादव,जगदीश यादव,संतराज यादव,नंदकिशोर वर्मा, संतोष यादव,पप्पू कुशवाहा,गोरख वर्मा,संदीप यादव,धर्मनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।