मंदिर में रखा गोवंश का कटा सिर
अमिट रेखा/ राकेश कुमार वर्मा /दुदही कुशीनगर
कुशीनगर के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग मे नेटुआ वीर बाबा के स्थान पर गोवंश की सिर काटकर अज्ञात द्वारा रखा गया साथ मे कागज पर भी कुछ लिख कर रखा गया था जिसे सुबह टहलने निकले युवको ने देखा,युवको द्वारा 112 पर फोन किया गया,स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। राष्ट्र बजरंग दल के दुदही नगर अध्यक्ष हिंदू राजन ब्याहुद एवं गौ रक्षा प्रमुख बबलू कुशवाहा ने कहां की यह सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का कृत्य जानबूझकर किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि यदि दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो हमें बाध्य होकर व सड़क प उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।