पूर्व नगर अध्यक्ष पंच तत्व में विलीन
अमिट रेखा अमित यादव /कप्तानगंज/कुशीनगर
रविवार को स्थानीय रामजानकी बैकुण्ठ धाम घाट पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरि का अंतिम संस्कार हुआ।
बताते चलें कि शनिवार को ट्रेन से कट कर उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ने किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, शम्भू चौधरी, वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान, संजय यादव, बेचू बीए, फरोज अहमद इराकी, अमृत तिवारी, बबलू गुप्ता, चंदन अग्रहरि, रमेश जायसवाल, शालू जैसवाल, नियामत अली, इमदाद हुसैन, नत्थू यादव,डा उपेंद्र सिंह, नवजीत सिंह, दिनेश यादव, एस पी सिंह, जय किशुन यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।