हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद राउतपार शौचालय के पास मिला युवक का नग्न शव
हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद राउतपार शौचालय के
पास मिला युवक का नग्न शव
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमिट रेखा/हाटा बाजार/गोरखपुर
गोरखपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आया गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के पास शौचालय के नजदीक लोगों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव नग्न अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में बृहस्पतिवार को सुबह शौचालय के टीन सेड पर एक नग्न अवस्था में युवक की लाश पड़ी मिली लोगों ने गगहा पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने लगी लेकिन लाश फूल जाने के वजह से लोग पहचान नहीं पाए उसके बाद डाग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तब युवक का कपड़ा एक पेड़ पर मिला उसमें उसका आधार कार्ड मिला । नया मोड़ तब आया जब दो सौ की संख्या में ग्रामीण और परिजन थाने पर पहुंचे और घर की महिलाएं और रिश्तेदार मृतक का चेहरा देखना चाह रहे थे उनका आरोप था कि गगहा पुलिस बिना पंचनामा कराया और बिना परिजनों को दिखाएं शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया परिजनों की मांग पर पुनः शव को मगवाकर दिखाया गया फिर बड़ी मशक्कत से भेजा गया।
इस अवसर पर सीओ बांसगांव एस पी साउथ गोरखपुर सहित तमाम फोर्स मौके पर मौजूद रहीं कुछ देर के लिए घर की महिलाएं हाईवे पर बैठकर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन सपा नेता पंकज जिला पंचायत प्रतिनिधि के समझाने पर मान गयी की बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।ग्रामीणों के अनुसार बड़ी बेरहमी से की गयी थी हत्या। नंगी लास के साथ में मिले कंडोम से ग्रामीण कई प्रकार की अनहोनी की अंदेसा जटा रहे थे ।गगहा पुलिस लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
फिलहाल युवक की पहचान बब्बी यादव उर्फ ऋषभ पिता उदय चंद यादव निवासी राउतपार के रूप में हुई। मृतक की शादी सात साल पूर्व हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं।वह थाईलैंड रहता था उसकी बहन की शादी 19 फरवरी को थी उसी में आया था पिता भी थाईलैंड रहते हैं वह अभी दस दिन पूर्व थाईलैंड गये थे। मृतक दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था छोटा भाई बिपुल अभी 16 साल का है। और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।