कुशीनगर में जर्जर रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:पालिका चेयरमैन ने जल्द निर्माण का दिया आश्वासन
अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी/ कुशीनगर
कुशीनगर के कसया स्थित नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर छह, बाबा साहेब आप्टे नगर के कोला परसंबरपुर में रास्ता निर्माण की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इकराम रानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता राजू यादव के घर से शास्त्री विद्यालय सुल्तानपुर बिसंबरापुर तक जाता है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
ग्रामीणों ने इस मामले को जनहित से जुड़ा बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस दौरान पारस कुशवाह, गुधियारी कुशवाह, संतोष कुशवाह, कृष्णमुरारी कुशवाह, लाल बहादुर कुशवाह, गोलू कुशवाह, राजन यादव, राजू यादव, हिन्दू देवी, पिंडराज की देवी, मीना देवी, बदानी देवी, पुष्पा देवी, मनोरमा देवी, बृंदशिला देवी एवं माधवी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रास्ता निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन किरन जायसवाल ने कहा है कि ग्रामीणों की मांग जायज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर रास्ते का निर्माण करा दिया जाएगा।