सतर्कता क्विज में के,आई,पी,एम कॉलेज की टीम को द्वितीय पुरस्कार
सतर्कता क्विज में के,आई,पी,एम कॉलेज की टीम को द्वितीय पुरस्कार
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में KIPM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
"सत्यनिष्ठा से समृद्धि" विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र विवेक सिंह, खुशबू गुप्ता और राहुल गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की।
छात्रों की उपलब्धि पर प्रबंधक आर.डी. सिंह, सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद सिंह, निदेशक कार्मिक सत्य प्रकाश सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग जाहिद खान, प्रशासनिक अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, डीन राकेश पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव और आलोक श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।