विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न
गोरखपुर। जनपद के चिल्लूपार विधानसभा अंतर्गत उरुवा क्षेत्र के बरपार माफी में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नौकरियों पर ताला लगा दिया नौजवान युवक बेरोजगार घूम रहे हैं सरकार पांच किलो राशन के लिए लोगों को लाइन में खड़ा कर रही है। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल रहा। अब सरकार को बदलने का समय आ गया है। सभी लोग आगामी विधान सभा चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाइए । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अवध नरायन यादव ने पांच ग्राम पंचायत के लोगों में कंबल का वितरण भी कराया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा कदीर बेग ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवध नारायण यादव, अमरजीत यादव,मिर्जा कदीर बेग,रमाशंकर यादव, सुरेश यादव, श्रीकांत यादव, धर्मपाल यादव, राजकुमार यादव, राम प्रसाद शर्मा, अनिल निषाद आदि मौजूद रहे।