भागवत कथा का जनप्रतिनिधियों ने किया रसपान, कथावाचक का हुआ सम्मान
भागवत कथा का जनप्रतिनिधियों ने किया रसपान, कथावाचक का हुआ सम्मान
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत सखिनी स्थित बाबा चंद्रनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा का जनप्रतिनिधियों ने रसपान कर धार्मिक वातावरण को और भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर राय तथा पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पूर्वी वार्ड संख्या–1 पथरदेवा बलिंदर कुशवाहा, सरोज मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटवा मिश्र मुन्ना यादव व व्यास ठाकुर ने श्रद्धापूर्वक कथा का रसपान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की आरती से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बलिंदर कुशवाहा ने कथावाचक को अंगवस्त्र एवं भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि भागवत कथा से समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण माहौल में कथा का विधिवत समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, श्रीकांत यादव, उमेश राय, नंद किशोर राय, धर्मराज राय, विक्की राय, रंजन राय, ओपी यादव, रंजन श्रीवास्तव, छोटे राय, दुर्गेश राय, करुणेश राय, आद्या राय, आकाश राय, नागेंद्र शर्मा, शंभु कुशवाहा, चंचल ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।