ब्रह्मदेव  की स्मृति में बांटे गए कंबल

Dec 28, 2025 - 20:40
 0
ब्रह्मदेव  की स्मृति में बांटे गए कंबल

ब्रह्मदेव  की स्मृति में बांटे गए कंबल

अमिट रेखा/ संत राज यादव

गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र में स्वर्गीय ब्रह्मदेव मद्धेशिया की पुण्य स्मृति में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदेव मद्धेशिया मिष्ठान पर किया गया। यह कार्यक्रम पीपीगंज बंद संमपार फाटक पर आयोजित हुआ, जहां स्वर्गीय ब्रह्मदेव मद्धेशिया के ज्येष्ठ पुत्र वीरेंद्र मद्धेशिया ने स्वयं कंबल वितरित किए।वीरेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि उनके पिता की याद में यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि ठंड से पीड़ित गरीबों को राहत मिल सके। इस नेक कार्य से उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त हो रहा है और पिता जी की आत्मा को शांति मिलेगी। कार्यक्रम में कई जरूरतमंद लोग शामिल हुए और कंबल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।